चीन नेपाल में रेल चलाने के लिए आतुर
बेइजिङ –२८ मार्च
नेपाल में चीनी रेल की चर्चा जाेरपर हे वहीं चीन नेपाल में रेल चलाने के लिए ज्यादा ही आतुर नजर आ रहा है । चीनी विदेश मन्त्रालय एसिया मामला निर्देशक झाङ झिसिन का कहना है कि, ‘हम नेपाल के दक्षिण भेग तक रेल ले जाने के लिए आतुर हैं ।’
चीन का मानना है कि नेपाल में रेल आने से नेपाल की स्थिति बहुत मजबूत हाे जाएगी । इस दिशा में अध्ययन चल रहा है ।
चीनी विदेश मन्त्रालय के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि चीन नेपाल, भारत, बंगलादेश, पाकिस्तान, म्यानमार, अफगानिस्तान,श्रीलंका आदि देशाें काे जाेडने के दिशा में तत्पर है ।

