छात्रा के साथ यौन दुव्र्यवहार के आरोप में शिक्षक हिरासत में
३ अप्रैल, फिदिम– १३ वर्षीया छात्रा को प्रलोभन देकर यौनदुव्र्यवहार करने के आरोप में पांचथर में प्रहरी ने एक शिक्षक को हिरासत में ली है ।
कक्षा ८ में अध्ययनरत अपने ही विद्यार्थी को यौन दुव्र्यवहार करने के आरोप में पांचथर के हिलिहांग गांवपालिका में कार्यरत सप्तरी का शम्भुनाथ गांव के शिक्षक उपेन्द्र चौधरी मंगलवार को पकडे गये हैं । पीडिता ने बयान दिया है कि विज्ञान विषय का शिक्षक चौधरी ने जब वह बच्ची घर में अकेली थी तभी उसे बहला फुसला कर उसके साथ यौन दुव्र्यवहार किया गया ।
बालिका को परीक्षा में प्रथम ला देने का प्रलोभन देकर यौन दुव्र्यवहार किया गया है । पीडित के अभिभावक द्वारा प्रहरी में चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद मंगलवार प्रहरी ने उसे हिरासत में ली है ।
जिला प्रहरी कार्यालय पांचथर का प्रहरी निरीक्षक अनिलकुमार पौडेल ने जानकारी दिया कि चौधरी के ऊपर और अनुसंधान जारी है ।

