Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिकामाई गाँवपालिका में फाँसी की अवस्था में लाश मिली

 

वीरगंज १४ अप्रैल

रियाज आलम

परसा के कालिकामाई गाँवपालिका के वडा नम्बर ५ विरन्चीवार्वा में एक व्यक्ति की लाश फाँसी की अवस्था में मिली है । लाश की शनाख्त  विरन्चीवार्वा निवासी ४५ वर्षीय शंकर पासवान के रुप में हुई है । उक्त घटना की जानकारी प्रहरी तक गाँववाले ने ही पहुँचाई है ।  अनुसंधान जारी है ।

मृतक पासवान का एक बेटा और बेटी है । दाेनाें की शादी हाे चुकी है । बेटा वैदेशिक राेजगार के सिलसिले में विदेश में रहने की जानकारी स्थानीयवासियाें ने दी । माना जा रहा है कि पासवान की आत्महत्या के पीछे घरेलु विवाद और पैसाें का मामला है । बताया जा रहा है कि लेनदेन के सिलसिले में किसी ने पासवान का पैसा रख लिया है ।

यह भी पढें   बाजुरा बस दुर्घटना – २३ लोग घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed