Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्म के नाम में राजनीति करनेवालों को प्रतिबन्ध लगाया जाएगाः मन्त्री राई

 

काठमांडू, २२ अप्रील । शहरी विकास मन्त्री मोहम्मद इश्तियाक राई ने कहा है कि संविधान के मर्म विपरित धर्म के नाम में राजनीति करनेवालों के ऊपर प्रतिबन्ध लगाया जाएगा । नेपाल ख्रीष्टीयान महासंघ द्वारा इस्टर पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री राई ने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपना धर्म मानने का स्वतन्त्र अधिकार है, लेकिन धर्म को नाम में राजनीति नहीं करनी चाहिए ।
मन्त्री राई ने आगे कहा– ‘धर्म के नाम में राजनीतिक करनेवालों को इन्कार करना चाहिए, संविधान के अनुसार सभी जातजाति, भाषाभाषी, धर्म और सम्प्रदाय के लोग समान हैं, धर्म के नाम में राजनीति कर अस्थितरा लाना ठीक नहीं है ।’ उनका यह भी कहना है कि विकास और समृद्धि के लिए संसद् में कोई भी सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष नहीं होगा ।
कार्यक्रम में बोलते हुए नेपाली कांग्रेस के नेता रामहरि खतिवडा ने कहा कि वर्तमान सरकार दो–तिहाई बहुमत का दम्भ प्रदर्शन कर रहा है, जो खेदजनक है । नेता खतिवडा को मानना है कि सरकार असंभव सपना दिखाकर जनता को भ्रमित कर रही है । लेकिन नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता झक्कुप्रसाद सुवेदी को कहना है कि सरकार विकास और समृद्धि के लिए ही काम कर रही है, उसका परिणाम आना कुछ समय लगेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed