Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राज्यमन्त्री मन्डल ने किया दलित बेटी का कन्यादान, कहा जातीय विभेद अन्त करो

 

मनोज बनैता, लहान, २४ अप्रिल

प्रदेश २ के उद्योग पर्यटन, वन तथा बाताबरण राज्यमन्त्री सुरेश मण्डल ने पूरा खर्च कर सिरहा मे एक डोम समुदाय की बेटी का शादी करवाया है । राज्यमन्त्री मण्डल ने कल्याणपुर नगरपालिका ३ प्रसाही के कुशे मल्लिक डोम की बेटी राधा मल्लिक की शादी खुद के खर्च मे इसी मंगलवार को करवाया है । आर्थिक अवस्था बहुत ही नाजुक होने के कारण कुशे मल्लिक बरात का स्वागत भी करने मे असमर्थ थे । खवर सुनते ही मन्त्री मन्डल ने परिवार का सम्पुर्ण जायजा लिया और खुद पहुँचे उस गरीब के घर ।  राज्यमन्त्री मण्डल के सहयोगी रमेश मण्डल बताते है “मन्त्री ने केवल उस दलित को पैसे से ही सहयोग नही किया । उन्होने राधा मल्लिक का कन्यादान मे भी एक अभिभावक का फर्ज पूरा किया था ।” राज्यमन्त्री मण्डल ने शादी मे दुलहन राधा को लेने आए दुलहा और बरातीयो का भी जमकर स्वागत किया था । वडाध्यक्ष अशोक मण्डल के संयोजकत्व मे हुवे उक्त शादी मे दुलहन और दुलहे को सफल बैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी दिया । राज्य मन्त्री मन्डल ने कहा कि अभी के इस दौर मे कोई भी नीच और उँच नहीं है सभी समान हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *