Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा के गोलबजार में ७१ वर्षीय बृद्ध ने किया पत्नी की स्मृति में अमूल्य दान

 
२४ अप्रैल, सिरहा– सिरहा के गोलबजार नगरपालिका ३ मुसहर्निया का ७१ वर्षीय बृद्ध ने अपनी दिवङ्गत श्रीमती के स्मृति में स्वास्थ्य चौकी भवन निर्माण के लिये लाखों के मूल्य का जमीन दान किये हैं ।
स्थानीय प्रेमबहादुर स्याङ्वा दो वर्ष पूर्व अपने स्वर्गीय पत्नी के याद में २४ लाख से अधिक मूल्य का जमीन ८ कट्ठा २ धुर स्वस्थ्य चौकी निर्माण के लिये दान किये हैं ।
स्थानीय मूल्य अनुसार प्रतिकठ्ठा ३ लाख के दर से २४ लाख १५ हजार रुपैया मूल्य का आठ कठ्ठा दो धुर जमीन दान किये हैं । स्याङ्वा ने लहान स्थित मालपोत कार्यालय में स्वास्थ्य चौकी के नाम से रजिष्ट्रेसन कर दिये हैं ।
लालपूर्जा हस्तान्तरण के लिये पिता के साथ आये स्यांगवा के दोनों पुत्रों ने कहा सम्पत्ति तो आर्जन नहीं कर सके परन्तु मेरे पिता ने नाम जरुर कमाये । हमलोग भी पिता के इस फैसले से सहमत हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *