प्रदेश सांसद् कलवार द्वारा शक्ति का दुरुपयोग ! अपने ही कम्पनी को ठेक्का दिलाने का प्रयास
रेयाज आलम (वीरगंज, २६ अप्रील)
पता चला है कि संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का टिकट लेकर पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. ४(ख) से निर्वाचित प्रदेश सांसद् सिंहासन साह कलवार ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है । भौतिक योजना तथा निर्माण मन्त्रालय और पूर्वाधार विकास कार्यालय पर्सा आदि स्रोत से प्राप्त सूचना अनुसार उन्होंने अपने ही निर्माण कंपनी को ठेक्का दिलाने के लिए कई प्रयास किए हैं, जो गैर–कानूनी है ।
पर्सा जिला स्थित पोखरिया–लङ्गडी–मिर्जापुर (१४ किलोमिटर) सडकखण्ड निर्माण के लिए प्रदेश सांसद कलवार ने अपने ही निर्माण कंपनी रञ्जन निर्माण सेवा और रोशन कन्ट्रक्सन को दिलाने के लिए भरमग्दूर प्रयास किए हैं, जब भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय को इसके बारे में पता चला तो मन्त्रालय के सचिव पुष्करनाथ घिमिरे ने ठेक्का सम्झौता ही रद्द कर दिए हैं ।
समाचार स्रोत का कहना है कि उल्लेखित सडकखण्ड निर्माण के लिए गत माघ २१ गते प्रथमबार प्रकाशित सूचना अनुसार ६ प्रतिस्पर्धी कम्पनियों ने आवेदन पेश किया था । अनुमानित २० करोड़ लागत रुपैयों की उक्त निर्माण कार्य हथियाने के लिए रञ्जन निर्माण सेवा और रोशन कन्ट्रक्सन ने सबसे कम (३१ प्रतिशत कम करके) लागत प्रस्तुत किया । और रञ्जन–रोशन जेभी की प्राविधिक और आर्थिक प्रतिवेदन दोनों को एकसाथ खोलकर ठेक्का दिलाने की तैयारी भी की गई । नियमानुसार प्राप्त टेण्डरों में से प्राविधिक प्रस्ताव खोलकर उपर्युक्त प्रस्ताव मिलने के बाद ही आर्थिक प्रस्ताव को देखा जाता है । लेकिन ऐसी प्रक्रिया सब छोडकर सांसद कलवार के ही प्रभाव में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा था ।
प्राविधिक और आर्थिक प्रस्ताव दोनों में सांसद् कलवार के ही कंपनी को छनौट की गई है, ऐसी प्रतिवेदन स्वीकृति के लिए पूर्वाधार विकास कार्यालय ने एक प्रस्ताव तैयार कर मन्त्रालय में भी भेज दिया था । मन्त्रालय में फाइल पहुँचने के बाद पता चला कि प्रदेशसभा सांसद् कलवार द्वारा निर्मित योजना निर्माण के लिए उनके ही कंपनी को छनौट किया जा रहा है । अधिकारियों लगा कि अगर ऐसी प्रस्ताव स्वीकृत की जाती है तो बाद में विवाद आ सकता है, इसीलिए प्राविधिक कारण बताते हुए गत चैत्र १७ गते ठेक्का रद्द संबंधी सूचना सार्वजनिक की गई । और एक हफ्ता के बाद चैत्र २५ गते उल्लेखित सडकखण्ड निर्माण के लिए पुनः दूबारा ठेक्का आह्वान करते हुए सूचना प्रकाशि की गई थी ।

