Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Ranbir Kapoor से ज्यादा इस एक्टर को हैंडसम मानती हैं Alia Bhatt! ये रहा सबूत

 

 बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस वक्त बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल में से एक हैं। दोनों एक दूसरे को कितना पसंद करते हैं इसके सबूत कई बार सामने आ चुके हैं। खासतौर पर आलिया, रणबीर को कितना पसंद करती हैं ये वो कई बार बता चुकी हैं। लेकिन इन सबके के बीच आलिया ने कुछ ऐसा किया है जो ये दिखाता है कि भले कि आलिया रणबीर के साथ रिलेशनशिप में हों, लेकिन वो किसी और एक्टर को रणबीर से ज्यादा हैंडसम मानती हैं।

दरअसल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2) में नेगेटिव किरदार निभाने जा रहे एक्टर आदित्य सील (Adtiya Seal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। आदित्य की इस फोटो की फैंस ने जमकर तारीफ की और कई लाइक्स मिले।

फोटो लाइक करने के दौरान कई लोग आदित्य के गुड लुक्स की भी तारीफ करते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया ‘मेरे ख्याल से आदित्य सील रणबीर कपूर से ज्यादा हैंडसम हैं’। लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि आलिया ने यूजर के इस कमेंट को लाइक किया। यानी आलिय ने भी इस बात पर अपनी सहमति जताई कि वो भी रणबीर से ज्यादा आदित्य सील को गुडलुकिंग मानती हैं।

आलिया, आदित्य और रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ एक्टर आदित्य सील भी नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में एक गाना आलिया भट्ट पर भी फिल्माया गया है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलिया का फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस हो सकता है। इसके अलावा रणबीर और आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *