Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में कार्यरत पुलिस डीएपी ढुंगेल निलम्बित ! अपराधियों के साथ सांठगांठ !

 

काठमांडू, ४ मई । जिला पुलिस कार्यालय रौतहट में कार्यरत डीएसपी कुमोद ढुंगेल को गृह मन्त्रालय ने निलम्बन किया है । पुलिस प्रधान कार्यालय द्वारा सिफारिश होने पर उनको निलम्बन किया गया है । अपराधिक पृष्ठभूमि के विकास श्रेष्ठ के साथ सांठगांठ होने की आशंका में उनको निलम्बन किया गया है । श्रेष्ठ को गत चैत्र २६ गते महानगरीय अपराध महाशाखा ने गिरफ्तार किया था । श्रेष्ठ वही हैं, जिन्होंने लालेन्द्र लालचन की घर में घूस कर ५ लाख ६० हजार रुपैयां चोरी की थी । पुलिसका का कहना है कि घटना होने से पहले डीएसपी ढुंगेल और श्रेष्ठ के बीच फोन सम्पर्क और भेटघाट हुई थी । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com