Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तत्कालीन नयां शक्ति के कुछ शीर्ष नेता नेकपा प्रवेश करने की तैयारी में

 

९ मई, काठमांडू । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नयाँ शक्ति पार्टी बीच सम्पन्न पार्टी एकता से असन्तुष्ट कुछ नेता सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में प्रवेश करने की तैयारी में लगे हैं । असन्तुष्ट नेताओं को मानना है कि एकता प्रक्रिया सम्मानजनक नहीं है । इसतरह असन्तुष्टि व्यक्त करनेवाले अधिकांश नेता तत्कालीन नयां शक्ति पार्टी से आवद्ध हैं । असन्तुष्ट एक नेता ने बताया कि पार्टी के अन्दर विना विचार–मिर्शश किए बिना ही फोरम के साथ एकता की गई, जिससे सचिवालय के कुछ नेता असन्तुष्ट हैं, इसलिये वे सब नेकपा में प्रवेश करने की तैयारी में हैं ।
स्मरणीय है, कल बुधवार ही तत्कालीन नयां शक्ति की केन्द्रीय कार्यकारीणी सदस्य सीमा विश्वकर्मा नेकपा में प्रवेश की है । पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में एक कार्यक्रम का आयोजना कर अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और महासचिव विष्णु पौडेल ने नेता विश्वकर्मा को प्रवेश कराया था । उनके अलवा अन्य असन्तुष्ट नेता भी कुछ ही दिनों में नेकपा प्रवेश करने की तैयारी में हैं । उसका नेतृत्व नेतृ कल्पना धमला ने की है ।
एकीकरण प्रक्रिया में असन्तुष्ट नेता नेकपा के अध्यक्ष प्रचण्ड के सम्पर्क में है, वे लोग प्रचण्ड के साथ विचार–विमर्श में हैं । नेकपा प्रवेश के बाद प्राप्त होनेवाल जिम्मेदारी के संबंध में विचार–विमर्श जारी है । जब इसके बारे में निर्णय होगा, तब दर्जनों नेता सामूहक रुप में नेकपा प्रवेश की तैयारी में हैं । समाचार स्रोत का कहना है नेतृ धमला के नेतृत्व में भक्तबहादुर शाह, राम बहादुर बोहोरा, सोनाम सिंह स्याङ्ता, देवेन्द्र पराजुली, ज्ञानेन्द्र कुमाल, मदन राई जैसे नेता एकीकरण प्रक्रिया के प्रति असन्तुष्ट हैं । बताया गया है कि असन्तुष्ट सभी नेता नेकपा प्रवेश की तैयारी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *