Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा के कल्याणपुर नगरपालिका कार्यालय में ही कर्मचारी को पीटा गया

 

२२ मई, सिरहा । सिरहा के कल्याणपुर नगरपालिका के कर्मचारी को कार्यालय में ही पीटा गया है । कार्यकक्ष में काम करते वक्त ओभरसियर छेदि कुमार साफी को कल्याणपुर नगरपालिका ७ रमपुरा भेडिया का दिपेन्द्र यादव सहित के समूह ने मार पीट किया है ।
ओभरसियर साफी ने बताया कि गत भाद्र–आश्विन में ही कल्यापुर ७ के आधारभूत विद्यालय रमपुरा भेडिया के प्राङ्गण में कुछ मिट्टी का काम हुआ था जिसक मूल्यांकन करने के लिये यादव ने साफी से कहा । साफी ने यादव द्वारा किया गया काम का सम्झौता और कार्यादेश मांगा जिस पर यादव का आदम िसाफी पर हाथ उठा दिया ।
उन्होंने कहा न सम्झौता है न ही कार्यादेश, किस आधार में मूल्यांकन करेंगे, यह नहीं हो सकता इसी पर वे लोग उसे गाल में थप्पड मारा था । वडा अध्यक्ष रामकुमार श्रेष्ठ ने भी बताया कि यादव किस बजेट से काम कर रहा है मुझे भी नहीं पता है ।
नगर प्रमुख सूर्यनाथ मण्डल ने भी कहा कि किस बजेट से यह काम कर रहा इस विषय में मुझे भी जानकारी नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारी के ऊपर हाथ नहीं उठाना चाहिये था ।
दिपेन्द्र यादव ने भी यह स्वीकार किया हमने उस पर हाथ उठाकर गलती किये हैं

यह भी पढें   मुंबई विश्वविद्यालय के 170 वें स्थापना दिवस पर हिंदी विभाग ‘उत्कृष्ट विभाग’ पुरस्कार से सम्मानित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *