Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार विरुद्ध जनकपुर मे आज प्रदर्शन Update -2

 

update 2 युवा नेपाल व्दारा विरोध प्रदर्शन
जनकपुर। नेकपा एमाले समर्थित युवा संघ नेपाल जनकपुर मे शुक्रवार को एक विरोध जुलुश निकाला । जनकपुर के स्थानीय गोपाल धर्मशाला से निकला विरोध जुलुश नगर के विभिन्न क्षेत्र मे परिक्रमा करते हुए जनक चौक पर आ कर सम्पन्न हुआ। विरोध जुलुस मे राष्ट्रघाती सरकार राजीनामा दे, राष्ट्रीय सहमति सरकार कायम कर सहित का नारावाजी किया गया था । जुलुश के नेतृत्व युवा संघ नेपाल धनुषा के अध्यक्ष राज कुमार यादव ने कीया था।

यह भी पढें   रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: बिना वैध वीजा भारत में घुसे म्यांमार और स्विट्जरलैंड के नागरिक गिरफ्तार

कैलास दास, जनकपुरधाम। नेकपा एमाले समर्थित युवा संघ नेपाल ने शुक्रवार को जनकपुर मे प्रदर्शन करने का फैसला किया है । सरकार विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन के लिये जनकपुर मे विशेष तैयारी किया गया है यह जानकारी युवा संघ नेपाल के संयोजक राजकुमार यादव ने  दी । जनकपुर के स्थानीय गोपाल धर्मशाला से कदम चौक, भानु चौक होते हुए जनक चौक तक प्रदर्शन किया जाएगा । प्रदर्शन के क्रम मे राष्ट्रघाती सरकार खारेज कर और सहमति के सरकार कायम करने के नारा लगाया जाएगा । इसका तयारी के लिये गुरुवार को एक कार्यक्रम भी किया गया था । इस कार्यक्रम मे प्रकाश थापा, अरुण यादव, युवा संघ नेपाल धनुषा के अध्यक्ष् राज कुमार यादव भी उपस्थित थे । इसी बीच युवा संघ नेपाल धनुषा के छठा जिल्ला सम्मेलन कार्तिक १८ गते करने का निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *