Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट कोहली विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची में शामिल

 

18जून

 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं. उनकी कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर (करीब 174 करोड़ रुपये) है. पीटीआई ने फोर्ब्स की सूची के हवाले से बताया कि कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर (145 करोड़ रुपये से ज्यादा), जबकि वेतन और जीत से मिलने वाली राशि से 40 लाख डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) की कमाई होती है. इस तरह, पिछले 12 महीनों में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है.

यह भी पढें   भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निर्यात की अनुमति नवीनीकृत की

हालांकि इस सूची में विराट कोहली 17 पायदान खिसक गए हैं. पिछले साल की सूची में वे 83वें स्थान पर थे. लेकिन इस साल वे 100वें स्थान पर आ गए हैं. हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है. वहीं, बार्सिलोना फुटबॉल क्लब और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पहले नंबर पर हैं. उन्होंने पूर्व मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर को शीर्ष स्थान से हटाते हुए पहला स्थान हासिल किया है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

खबर के मुताबिक मेस्सी की कुल कमाई 12.7 करोड़ डॉलर (881 करोड़ रुपये से ज्यादा) है. उनके बाद पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है. उनकी कुल कमाई 10.9 करोड़ डॉलर (756 करोड़ रुपये से ज्यादा) है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com