Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवेकशील नेपाली दल के विरुद्ध निर्वाचन आयोग में उजुरी, कारबाही की मांग

 

काठमाडौं ।

 

नेपाल के राजनीतिक दल द्वारा विदेशी संस्था से आर्थिक सहयोग लेने के आराेप के साथ नयाँ शक्ति विद्यार्थी युनियन ने निर्वाचन आयोग में उजुरी दिया है । नेपाल के राजनीतिक दलसम्बन्धी कानुन के अनुसार इस तरह का सहयोग लेने का अधिकार हाेने पर भी  विवेकशील नेपाली दल ने आर्थिक सहयोग लेने का आराेप के साथ युनियन ने आज (आइतबार) आयोग में उजुरी दिया है । युनियन की और से  केन्द्रीय सचिव डा. राम देव पण्डित और राजनीतिक युवा अभियन्ता मोहम्मद इरफान  आयोग कार्यालय में   उजुरी दर्ता कराया है  ।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

नेपाल में २०७२ साल में हुए महाभूकम्प के पीडिताे् के लिए अमेरिकास्थित ‘टाउन अफ इन्डियन हेड’के उप­मेयर अमेरिकी नागरिक किरण सिटौला ने अमेरिका में ५ करोड रकम जमा किया था जिसमें से २ करोड ५० लाख बूढानिलकण्ठ स्कूल के पूर्व विद्यार्थी समाज (सेब्स)में जमा किया गया यह युनियन का कथन है । साथ ही ४० लाख रुपैयाँ ‘विवेकशील नेपाली दल’ काे चन्दा देने का तथ्य सेब्स के वेबसाइट में उल्लेख किया गया है बाकी २ करोड १० लाख रुपया का हिसाबकिताब कहीँ भी सार्वजनिक नही किया गया है यह उजुरी में उल्लेख किया गया है । विवेकशील नेपाली दल के अध्यक्ष उज्वल थापा स्वयं  टेलिभिजन अन्तर्वार्ता में सेब्स नर्थ अमेरिका और अन्य कुछ गैरसरकारी संस्था से सहयोग लेने की बात काे स्वीकार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *