Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला

 

जून 30

मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस का IX384 विमान (IX384 Air India Express) आज शाम लगभग 5:40 पर रनवे से फिसल गया। यह विमान ने दुबई से मैंगलोर आ रहा था। इस विमान में 186 यात्री और 6 क्रू मैंबर सवार थे। ये सभी लोग सुरक्षित हैं।

पायलटों ने सावधानी से विमान को काबू में किया और उसे सुरक्षित स्थिति में रोका। इसके बाद सामान्य तरीके से यात्रियों को विमान से उतारा गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि यह विमान टैक्सीवे की ओर 5:40 बजे रवाना हुआ और इसी दौरान वह रनवे से फिसल गया।

यह भी पढें   ब्रिटेन का फीफा से आग्रह... अर्जेंटीना के विरुद्ध जांच हो

हवाई अड्डे की सेवाएं सामान्य हैं। माना जा रहा है कि रनवे का गीला होना और हवा की गति तेज होना भी विमान फिसलने का कारण हो सकता है। घटना की जांच शुरू हो गई है। जल्द ही रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी को दे दी जाएगी।

मई 2010 में एयर इंडिया विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त 
गौरतलब है कि मैंगलोर एयरपोर्ट देश के उन तीन एयरपोर्ट में से एक है, जहां रनवे ऊंचाई पर है। यह एयरपोर्ट एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां रनवे की लंबाई सीमित है। नौ साल पहले, 22 मई 2010 को, दुबई से ही आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान पायलट लंबाई का सही अंदाजा लगाने में चूक गया। इससे यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में विमान में सवार 166 लोगों में से 158 लोगों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *