Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चर्चित रियलिटी शो सारेगामापा 2019 के सेकेंड रनर प्रीतम आचार्य हुए सम्मानित 

 

Pritam avharya
माला मिश्रा बिराटनगर ।भारतीय चर्चित रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चेंप 2019 का सेकेंड रनर रहे सुनसरी निवासी 12 वर्षीय  गायक प्रीतम आचार्य को बिराटनगर में आयोजित 13 वां शैक्षिक मेला में में सम्मानित किया गया । आयोजक संस्था का निर्देशक संजय थापा ने बाल गायक आचार्य को सम्मानपत्र सहित साल ओढ़ाकर सम्मानित किया । मेला आयोजक कमिटी ने इस मौके पर बाल कलाकार  को हौसला अफजाई करते  गिफ्ट में लैपटॉप  भी प्रदान किया ।इस मौके प्रीतम ने संदेशे आते है… हमे तड़पाते है…
तड़प तड़प के …इस दिल के आह निकलते रहे आदि गीत गाकर लोगो का भरपूर मनोरंजन किया तथा तालिया बटोरी । इस मौके पर शैक्षिक मेला में मौजूद सैकड़ो छात्र छात्राओं  व अन्य ने  ओनस मोर कह प्रीतम को बार बार गीत गाने का अनुरोध करते दिखे । इस दौरान फोटो खिंचाने का होड़ चलता रहा । इस मौके पर बाल कलाकार प्रीतम आचार्य
का पिता काशीराम आचार्य , माता  राधिका आचार्य  अनिल श्रेष्ठ व अन्य कई लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed