Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सडक दुर्घटना में १५ लोग घायल

 

३ जुलाई, अछाम । अछाम जिला के साँफेबगर नगरपालिका वडा नं २ के झकाले में आज सुबह बस दुर्घटना में १५ लोग घायल हो गये हैं । जिसमें चार की अवस्था बहुत ही गम्भीर है ।
अछाम का प्रहरी प्रमुख जनकबहादुर शाही ने जानकारी दिया कि महेन्द्रनगर से बाजुरा के लिये निकले हुये पवनदूत का ना७ख २५६४ नम्बर का बस सडक से २५ मीटर नीचे गिर गई है जिसमें १५ लोग घायल तथा ४ लोग बहुत गम्भीर अवस्था में है ।
शाही ने बताया कि दुर्घटना में घायलों का उद्धार कर बयालपाटा अस्पताल में उपचार शुरु है । बस के विपरीत दिशा से आने वाली सवारी को साइड देते वक्त सडक धसने दुर्घटना हुयी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com