Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस द्वारा पर्सा के ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय सवारी को अनावश्यक कष्ट नहीं देने के लिए ज्ञापन

 

रेयाज आलम, बीरगंज, आषाढ़ २० गते शुक्रवार | नेपाली कांग्रेस पर्सा ने ग्रामीण क्षेत्र के सिमानाका से भारतीय सवारी साधन आवागमन का व्यवस्था मिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन से माग किया। पर्सा में एस.पी.सोमेंद्र सिंह राठौड़ के आने के बाद भारतीय गाड़ियों की पर कड़ाई से चेक जांच शुरू हुआ, जिसमे एक दिन का भन्सार छूटने पर गाड़ी जप्त किया जाने लगा। जिसमे बारात में आने वाले गाड़ी को भी नहीं छोड़ा गया। जिसके बिरोध में नेपाली कांग्रेस ने सि.डि.ओ. को ज्ञापन पत्र देते हुए भारतीय नम्बर प्लेट के सवारी साधन को चेकजाँच के नाम पर अनावश्यक दुःख नहीं देने का आग्रह किया।

यह भी पढें   नेपाल के कोशी प्रांत के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा: क्षमता निर्माण और द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

नेपाली कांग्रैस पर्सा क्षेत्र नम्बर ४ के सभापति रमेश पाण्डे के नेतृत्व में गए टोली ने पर्सा के प्रमुख जिल्ला अधिकारी को ज्ञापन पत्र देते हुए, भारत के साथ जुड़े सीमा में पर्सा के ग्रामीण क्षेत्र के नाका में भी भारतीय सवारी साधन के इन्ट्रि करने का व्यवस्था मिलाने का मांग किया है। अभी तक इंट्री करने की सुबिधा मात्र बीरगंज में ही है। भारत के सिकटा और नेपाल का भीस्वा शहर आमने सामने है, मगर भीस्वा या करीब के ग्रामीण क्षेत्र में शादी-ब्याह या रिश्तेदारों को मिलने के लिए पहले बीरगंज आना पड़ता है फिर बीरगंज से भीस्वा जाना पड़ता है, उसके बाद लौटने के लिए बीरगंज होते हुए लौटना पड़ता है। यानि की भीस्वा से सिकटा जाने में एक किलोमीटर से भी कम दुरी में पहुंच सकते है,वही बीरगंज से जाने आने में १०० किलोमीटर की दुरी तय करनी पड़ती है। इन्ही कारणों से स्थानीय लोगो में व्यापक रोष है। गौरतलब है की नेपाल-भारत के बिच सदियों से बेटी-रोटी का सम्बन्ध रहा है।

यह भी पढें   अंग्रेजो का कुत्सित मानसिक व्यवहार -जात व्यवस्था का उपहार नेपाल मे कब से ? एक यथार्थपरक विवेचना : डा.विजय दत्त

कांग्रेस पर्सा ने भिस्वा, जानकिटोला, ठोरी, मिर्जापुर, बलुवा, पाण्डेपुर और सेढवास्थित प्रहरी चौकी में भारतीय नम्बर प्लेट के सवारी साधन इन्ट्रि करने का व्यवस्था मिलाने का माग किया है। जिल्ला प्रशासन कार्यालय पर्सा में ज्ञापनपत्र देने गए टोली में नेपाली कांग्रेस पर्सा क्षेत्र नम्बर ४ के सभापति रमेश पाण्डे के साथ ने.कांग्रेस के जिल्ला सदस्य नविन सिह, क्षेत्र नम्बर ४ के सचिव श्रीकान्त यादव, तरुण दल के जिल्ला कोषाध्यक्ष बलिस्टर साह, भिस्वा गाव के पार्टी के सभापती धुरेन्द्र साह, सम्भौता गाव के सभापती इसराइल देवान समेत अन्य नेता कार्यकर्ता की उपस्थिति रही ।

यह भी पढें   श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप के संगीत प्रशिक्षण कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com