Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

5 july

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में मजबूती रहेगी। आय में भी निरंतरता बनी रहेगी एवं वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक क्रोध एवं विवाद से बचें। माता की बातों का सम्मान करें एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साझेदारी में सामंजस्य बनाकर रखें।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। संतान को पेट संबंधी कष्ट हो सकता है। छोटे भाई-बहनों से स्नेह बढ़ेगा। कुटुम्ब में मेलजोल बढ़ेगा।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन सामान्य है। मामा पक्ष से संपर्क हो सकता है। नियमित शिक्षा में कुछ व्यवधान उत्पन्न होंगे। संतान की कुछ आवश्यकताओं पर धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ कहीं पर यात्रा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। धन की स्थिति और अधिक सुधरेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   जनता आधारभूत विद्यालय के भवन का शिलान्यास

कर्क

आज का दिन शुभ है। भाग्य में वृद्धि प्राप्त होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति से संबंधित कार्य होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सुख-सुविधा हेतु इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैं।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन सामान्य है। आज के दिन अधिक महत्वपूर्ण कार्यों के निर्णय लेने से बचें तथा बहुत अधिक आवश्यक हो तो निर्णय लेने में अधिक सावधानी बरतें। कानूनी मामलों में अधिक सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। अधिक आवश्यकता होने पर ही बड़ी यात्रा करें, अन्यथा न करें।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। अतिव्यय से बचें, क्योंकि सुख-सुविधाओं में जरूरत से अधिक खर्च से आपके आगे के जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। छोटे भाइयों से अच्छे संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   डॉ. नरेश शाक्य द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक का लोकापर्ण

तुला

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन दुखी रहेगा एवं मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। लिवर कमजोर रह सकता है। पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकता है, सावधानी रखें। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए शुभ है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। नसों से संबंधित रोग हो सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त होगी। पदोन्नति होने के योग भी बनते हैं। छोटे भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन सामान्य है। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। वर्तमान समय अस्थिरता का है अत: अपने मन एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आय के साधन मजबूत होंगे।
राशि फलादेश

यह भी पढें   प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मकर

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आय के साधन और बढ़ेंगे। कार्य की अधिकता बढ़ने से आत्मविश्वास और बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन सामान्य है। भाग्य में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति का समय है। संतान का प्रभाव बढ़ेगा। वर्तमान समय में कई मामलों में संतान की सलाह से लाभ मिलेगा। स्वयं स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें। थकान महसूस होगी एवं ईश्वर आराधना करें।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ है। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनते हैं। संतान की उन्नति का अतिश्रेष्ठ समय है। संतान का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से भाग्योन्नति होगी। पिताजी का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *