Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई–मधेश डूबान में, रौतहट में ‘गो व्याक इण्डिया’ का ह्यासटैक

 

जनकपुर, १३ जुलाई । विगत ४–५ दिनों से जारी अविरल बारिस के कारण तराई–मधेश के कई जिला डूबान में पड़ गया है । विशेषतः पर्सा, रौतहट, महोत्तरी, धनुषा, सप्तरी, कपिलवस्तु जिला ज्यादा प्रभावित है । बाढ़ के कारण सयों सर्वसाधारण की घर डूबान में पड़ गया है । हजारों सर्वसाधारण की दैनिकी कष्टकर है । पर्सा जिला स्थित अधिकांश गांवपालिका डूबान में है । विशेषतः छिपहरमाई, धोबनी, कालिकामाई, जगरनाथपुर, बिन्दवासनी गांवपालिका प्रभावित है ।
इसीतरह रौतहट जिला सदरमुकाम भी डूब गया है । यहां सिर्फ सर्वसाधारण का घर ही नहीं, अधिकांश सरकारी कार्यालय भी डूब गया है । जिसके चलते रौतहट निवासी सर्वसाधारण भारतीय पक्ष से आक्रोशित हैं । उन लोगों का मानना है कि सीमा क्षेत्र में निर्मित भारतीय बांध के कारण रौतहट डूब रहा है । आक्रोशित रौतहटबासी कुछ लोगों ने ‘गो बैक इण्डिया’ लिखकर ‘हैसटैग’ भी शुरु किया है । इसके पीछे किस ग्रुप का हाथ है यह पता नही चला है | लोगों का मनना है कि भारत विरोधी लोगों को यह एक अवसर मिल गया है भारत का विरोध करने का | कुछ लोगों का कहना है कि सुनयोजित है | रौतहट से प्राप्त समाचार अनुसार यहां ५ सौ से अधिक घर परिवार बाढ़ के कारण पूर्ण प्रभावित है ।
इसीतहर सप्तरी जिला में बाढ़ के कारण २० घर पूर्ण रुप में बह गया है और सयों घर परिवार प्रभावित हैं । बर्साइन नगरपालिका महनौरी में स्थित २० घर बाढ़ में बह गया है । तिलाठी स्थित पुलिस चौकी भी बाढ़ के कारण वहां से बिस्थापित हो गया है । इसीतरह महोत्तरी जिला के कई नगरपालिका एवं गांवपालिका भी प्रभावित है । इसीतरह प्रदेश नं. २ के राजधानी जनकपुरधाम भी बारिस के कारण प्रभावित हो गया है । जनकपुर स्थित विमानस्थल पानी में डुब रहा है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ११ वैशाख को ‘संसदीय दल का नेता’ का चुनाव करेगी

भीडियो तस्वीर भी देखिए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *