Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

15 July

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन शुभ है। आज मन प्रसन्न रहेगा। आप आज अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार एवं भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। संतान पक्ष से आप संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ नहीं है। परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। मन में निराशा की अनुभूति होगी। दिमाग आज अस्थिर रहेगा। सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद रहेगा। शत्रुओं के द्वारा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की धर्म के प्रति रुचि रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर के सभी सदस्य की बातों को ध्यान से सुनकर सही निर्णय लें।
राशि फलादेश

मिथुन

यह भी पढें   एमाले महासचिव पोखरेल ने सरकार के काम कारवाई के प्रति जताई असन्तुष्टि

आज का दिन बहुत शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में मन प्रसन्न रहेगा एवं दिमाग और शरीर में कार्य करने के लिए सक्रियता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश

कर्क

आज का दिन सामान्य है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। परंतु किसी परिस्थिति के कारण थोड़ा मन में भय भी रहेगा। कार्य करने में मन उदासीन रहेगा। शत्रु से परेशान रहेंगे। पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान के शिक्षा एवं आगामी भविष्य के लिए चिंतित रहेंगे।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन बहुत शुभ है। मन में आत्मविश्वास एवं प्रसन्नता रहेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे एवं सभी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से धन संपत्ति प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से निश्चिंत रहेंगे। संतान को सफलता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं अस्थिरता रहेगी। इस कारण से कार्य करने में रुचि नहीं रहेगी। परिवार में किसी परेशानी को लेकर चिंतित रहेंगे। भाइयों का सहयोग रहेगा, परंतु विचारों में सामंजस्य बनाकर रखें। नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

तुला

आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। संतान की शिक्षा के बाद व्यवसाय शुरू होने के योग बनते है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य है। मन में कुछ अशांति बनी रहेगी एवं कोई भी कार्य करने के प्रति उदासीनता रहेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार में कोई कठिनाई आ सकती है। जिसके कारण मन दुखी रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क युवा शरीर में सक्रियता बढ़ेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मान सम्मान यश बढ़ेगा। संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का भाग्य मजबूत होने के कारण आपको कार्य में सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   मैथिल लोक संस्कृति कार्यक्रम में झलकी मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

मकर

मन में तनाव एवं अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करते हुए भी कार्य पूर्ण होने में संदेह रहेगा। शत्रुओं से कष्ट होगा। धन संबंधी चिंता लगी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता को रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के ग्रह तेज है।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन शुभ है। मन में सोचे गए कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रयास करेंगे और मन में आत्मविश्वास होने से कार्यों को अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। सक्रिय दिमाग होने से विचार सकारात्मक आएंगे एवं कार्य करने में भी स्फूर्ति बनी रहेगी। संतान की सफलता से सुख प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन सामान्य है। मन में थोड़ा तनाव रहेगा। असमंजस की स्थिति रहेगी। सही समय पर निर्णय ना ले पाने से समय अधिक व्यतीत होगा। भाइयों के बीच मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं पिता का स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। संतान से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करेंगे।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *