Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समलैंगिक एथलीटों ने जलवा बिखेरा

nepal_sports
 

गुलाबी, नीले, पीले इंद्रधनुषी रंगों की अपनी पोशाकों में तकरीबन 250 समलैंगिकों ने काठमांडू में सप्ताहांत आयोजित किए गए पहले ‘गे स्पोर्ट्स’ समारोह में अपना जलवा बिखेरा।

nepal_sports
राजधानी काठमांडू में सप्ताहांत आयोजित किए गए पहले ‘गे स्पोर्ट्स’ समारोह में अपना जलवा बिखेरा

खेलों के आयोजकों के अनुसार दक्षिण एशिया में पहली बार समलैंगिक खेल समारोह आयोजित किए गए हैं। काठमांडू के बीचोंबीच बने दशरथ स्टेडियम में तीन दिनों तक चले खेलों के उद्घाटन समारोह के दिन बैंड बाजे, ड्रमों और नेपाल के पारंपरिक गीतों के साथ स्टेडियम में अपनी अपनी टीमों के साथ दाखिल हुए समलैंगिक एथलीटों का यहां मौजूद करीब 1500 दर्शकों ने उत्सावर्धन किया। अमेरिकी ओलिंपिक डाइविंग चैंपियन ग्रेग लूगैनिस ने खेलों का उद्घाटन किया1

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अमेरिका बाहर, बेल्जियम का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

हिंदू बहुल नेपाल में आज भी समलैंगिकों के अधिकारों को लेकर कोई तय कानून नहीं है। ऐसे में नेपाल में समलैंगिकों के इन खेलों के आयोजन से यहां का माहौल ही कुछ अलग दिखाई दिया। नेपाल में समलैंगिकों की शादियां पिछले कुछ समय में हुई हैं लेकिन उन्हें इसे कानूनी मान्यता नहीं दी गई है1 ज्ञातव्य है कि करीब छह वर्ष पहले कुछ समलैंगिकों को सड़क पर बुरी तरह पीटने की एक घटना भी काफी विवादों में रही थी।

यह भी पढें   क्रोएशिया की हार, पोर्चुगल का फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में प्रवेश

फुटबॉल और एथलेटिक्स में हिस्सा लेने आई 29 वर्षीय एथलीट भक्ति शाह ने कहा कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। समलैंगिंकों के अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे संगठन ‘ब्लू डायमंड सोसायटी’ के संस्थापक और पूर्व संसद सदस्य सुनील बाबू पंथ ने कहा शुरुआत में मैं काफी चिंतित था।

मुझे नहीं लग रहा था कि मेरे लिए इतने बड़े खेलों का आयोजन करना संभव होगा लेकिन हमने लोगों को दिखा दिया कि हम खेलों में भी अच्छा कर सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *