Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी

 

नेपालगन्ज(बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल गोष्ठी भाद्र २८ गते शनिवार को आयोजन किया गया ।
गुल्जारे अदब बाँके के आयोजन में नेपालगन्ज स्थित महेन्द्र पुस्तकालय में भाद्र २८ गते शनिवार गजल गोष्ठी में अवधी, नेपाली और उर्दू साहित्यकारद्वारा गजल प्रस्तुत किया गया था ।
प्रगतिशील लेखक संघ बाँके के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रेष्ठ के अध्यक्षता में, वरिष्ठ साहित्यकार तथा अवधी साँस्कृतिक बिकास परिषद बाँके के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ गजल गोष्ठी में कार्यक्रम की संचालन सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी ने किया था ।
इसी तरह गुल्जारे अदब के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार हाजी अब्दुल लतीफ शौक, अवधी साँस्कृतिक बिकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, वरिष्ठ चित्रकार तथा कलाकार श्यामानन्द सिंह, जमील हाशमी, यूसुफ आरफी, नूरुल हसन राई लगायत लोगों ने “अगर तेरी फिक्रों में रिफअत नही है” मिश्ररा में अपनी–अपनी शैर, गजल वाचन किये थे । यह गजल गोष्ठी हरेक महीने के अन्तिम शनिवार को आयोजन करते आ रहें है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com