Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देशवासी की समृद्धि के लिए सांसद प्रदिप यादव द्वारा फुलपाती पूजा

 


बीरगंज । सांसद प्रदिप यादव ने शान्ति की कामना करते हुए, वीरगंज में बाजागाजा के साथ सप्तमी की पूजा की।
संघीय संसद के सांसद प्रदिप यादव ने देश के हरेक नागरिक के सुख और समृद्धि की कामना कामना करते हुए फूलपाती के साथ सप्तमी की पूजा की । संविधान संशोधन के लिए देश में व्याप्त असन्तुष्टि समाप्त करने के लिए उन्होंने इस बार दशहरा में माँ भवानी से यह कामना की कि काँग्रेस और एमाले की बुद्धि परिवर्तित हो ।
प्रत्येक वर्ष दुर्गा पक्ष अन्तर्गत आश्विन शुक्ल सप्तमी के दिन मनाने वाली फूलपाती शास्त्रीय विधि अनुसार उनके साथ अन्य भक्तजनों ने माता दुर्गा की डोली लेकर नेपाल बिधुत प्राधिकरण के प्रांगण में पहुँच कर पूजा अर्चना की।
राधेमाई मन्दिर के प्राङ्गण से बाजा गाजा सहित हजारी साह, हिरा गिरी, उदय राज उपाध्याय, देवेन्द्र नाथ तिवारी, लगायत हजारौ दर्शनार्थियों की सहभागिता में निकाली गई डोली राधेमाई, वडा प्रहरी कार्यालय श्रीपुर, तिजारथ टोला होते हुए फुलपाती लाया गया ।
घटस्थापना के दिन से वैदिक विधिपूर्वक दुर्गा का आह्वान कर पूजा किए गए दशैँघर अथवा पूजाकोठा में शुभ मुहुर्त के प्रतीक के रुप में गन्ना हल्दी, केले का पौधा, धान की बाली, बेलपत्र, दारिम, जयन्ती, अशोक का फूल और मानवृक्ष लाया जाता है । नव प्रतिक के नाम से पहचानी जाने वाली फूलपाती नौ देवी के रुप में लाया जाता है ।
राधेमाई, श्रीपुर, रानीघाट, लक्षुमणवा के हजारों स्थानीय वासिन्दा की सहभागिता में डोली विधुत प्राधिकरण में पुजा करते हुए पुनः रोधमाई मन्दिर में पहुँचकर नेपाल प्रहरी की पाँच टुकडी ने भगवती देवी का सलामी अर्पण किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com