नविन ने दिलाया नेपाल को १९वां स्वर्ण पदक
३ दिसम्बर, काठमांडू । नविन रसाइली ने १३वें दक्षिण एसियाली खेलकुद में स्वर्ण पदक हासिल किया है । यह नेपाल को प्राप्त १९वां स्वर्ण पदक है । इससे पहले अन्य खेलों में १७ स्वर्ण पदक प्रापत हो चुका है । कराँते के कुमुते में ६७केजी तौल समूह में रसाइली ने नेपाल को स्वर्ण पदक दिलाया है । मंगलवार सम्पन्न फाइनल खेल में नेपाल ने पाकिस्तान के अहमद नासिर को ८–६ के अन्तर से पराजित किया ।

