Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाल्पा में जीप दुर्घटना एक की घटनास्थल पर मृत्यु

 

बुटवल ।

बुटवल से गुल्मी शान्तिपुर जा रही लु १ ज १४२८ नम्बर की जीप पाल्पा में दुर्घटनाग्रस्त हाे गई है जिसमें १ व्यक्ति की मृत्यु हाे गई है । दुर्घटना में ११ लाेग घायल हाे गए हैं   । दुर्घटना में रुपन्देही के सैनामैना निवासी ५५ वर्षीय धनकलि विक की मृत्यु हुई है ।

जिला के रडीको नजदीक कमलपोखरी में उक्त जीप दुर्घटनाग्रस्त हाेने की जानकारी प्रहरी ने दी है । जिला प्रहरी कार्यालय पाल्पा के अनुसार दुर्घटना में ११ लाेग घायल हैं जिनमें ६ की अवस्था मध्यम है । अन्य ५ सामान्य घायल हुए हैं । घायलाें की लुम्बिनी मेडिकल कालेज प्रभाव पाल्पा में उपचार हाे रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *