आभा फाउंडेशन के बैनर तले मे कोरोना वायरस के बारे में जन चेतना अभियान

माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी सीमा से सटे इलाका में आभा फाउंडेशन के बैनर तले चिकित्सक सहित का टीम कोरोना वायरस संक्रमण से बचने तथा इसके संबंध ज में जनचेतना अभियान चलाया । इस मौके पर लोगो बताते हुए फाउंडेशन की आभा अनुपमा ने कहा कि चीन मे नोवेल कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है । नेपाल में भी इक्का दुक्का रोगी मिल रहे है । इसके अलावा अन्य देशों मे भी इस प्रकोप का प्रभाव सामने आया है । जिसकी जागरूकता को लेकर उक्त जनचेतना अभीयान चलाया जा रहा है । शिविर लगाकर लोगो को यह भी बताया गया कि कोरोना वायरस एक संक्रमित बीमारी है यह गंभीर एवं जानलेवा सिद्ध हो रहा है । इलाज कठिन है ।साथ ही कोरोना वायरस के लक्षण बुखार, खासी व सास लेने मे तकलीफ होना है । वही कोरोना वायरस से अपने आप से दुसरो का बचाव करना अतिआवश्क है । हमेशा मास्क का इस्तेमाल तथा खाना खाने से पूर्व साबुन से हाथ साफ करना , सार्वजनिक स्थलों पर किसी अन्य चिजो की नही छुना , भीड़ भाड़ से बचना, प्रोटीनयुक्त खाना खाना तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है । इस मौके पर मास्क का भी बितरण किया गया । इस मौके लाइफ गार्ड हॉस्पिटल के चिकित्सक स्वयम उप्रेती, अस्पताल का फाउंडर रंजीत अग्रवाल ने भी लोगो को इस बीमारी से बचने का कई टिप्स दिए । संचालन पेरिस सुवेदी कर रहे थे । इस मौके पर जियाउद्दीन मोहम्मद सहित अन्य लोग सक्रिय रह इस जनचेतना अभियान को सफल बनाया। फाउंडेशन की आभा अनुपमा ने बताया यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा । 

