Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

” अजी दूर.‍ दूर से..पास नहीं आइए, हाथ ना लगाइए..वायरल हाे रहा है लता दी का 68 साल पुराना गाना

 

 

स्वास्थ्य संस्थाओं ने जो एडवायज़री जारी की हैं, उनमें एक-दूसरे से हाथ मिलाने से भी बचने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ इस युद्ध स्तरीय जंग में इंटरनेट अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहा है। वायरस से संबंधित जानकारियों के अलावा हल्के-फुल्के मीम भी शेयर किये जा रहे हैं। इसी क्रम में लता मंगेशकर का गाया 68 साल पुराना एक गीत इंटरनेट पर अचानक से वायरल होने लगा है। वैसे तो यह छेड़छाड़ वाला रोमांटिक गीत है, मगर इसके मुखड़े के शब्द सुनकर आपको भी लगेगा, जैसे कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ एडवायज़री जारी की जा रही है।

यह भी पढें   सभापति गगन थापा ने हरितालिका ‘तीज’ की दी शुभकामनाएं

गाने के बोल हैं-

”दूर… दूर से… अजी दूर… दूर से…

पास नहीं आइए, हाथ ना लगाइए…

कीजिए नज़ारा दूर-दूर से…

कीजिए इशारा दूर-दूर से…”

यह गाना 1952 में आयी फ़िल्म साक़ी का है। गाना प्रेमनाथ और मधुबाला पर फ़िल्माया गया है। फ़िल्म का संगीत सी रामचंद्र ने दिया था। गीतकार राजेंद्र कृष्ण थे। गाना इंटरनेट पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है। ख़ास बात यह है कि गाने की धुन में मेलोडी है और आज भी आपको सुनकर आनंद आएगा।

यह भी पढें   ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन’के लिए प्रधानमंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

इस गाने की सिंगर लता मंगेशकर ने ख़ुद ट्विटर के ज़रिए लोगों से कोरोना वायरस से बचने की अपील की है। 17 मार्च को किये गये ट्वीट में लता जी ने लिखा- नमस्कार, कोरोना की महामारी वास्तविक और परेशान करने वली है। मगर, लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है और अफ़वाहें फैलाने से भी बचना चाहिए। ज़िम्मेदार नागिरक होने के नाते हमें सफ़ाई और स्वच्छता की अहमियत समझनी चाहिए। जिन्हें खांसी या ज़ुकाम है, उन्हें सामाजिक दूरी बनाकर रखना चाहिए, ताकि आगे बीमारी ना फैले। स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा जारी की गयी सलाह का पालन करें। ईश्वर सबकी रक्षा करे।

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com