धगगढी में कल से होगा कोरोना परीक्षण
धनगढी, ८ अप्रिल । धनगढी में कल –बिहीबार) से कोरोना वायरस की परीक्षण शुरु हो रहा है । वायरस परीक्षण के लिए आवश्यक अत्याधुनिक आरटीपीसीआर मसिन बुधबार नेपाली सेना की स्काई ट्रक मार्फत धनगढी पहुँच गया था । सुदुरपश्चिम प्रदेश के सामाजिक विकास मन्त्रालय स्रोत का कहना है कि कल –बिहीबार) शाम तक मसिन फिटङ हो जाएगी और शाम से परीक्षण शुरु होगा ।
जानकारों को मानना है कि उक्त मसिन में दैनिक २५० से अधिक लोगों की स्वाब परीक्षण किया जा सकता है । मसिन धनगढी स्थित भेटेरिनरी प्रयोगशाला में जडान किया गया है । यह मसिन इससे पहले काठमांडू (त्रिपुरेश्वर) स्थित पशुपन्छी रोग अन्वेषण प्रयोगशला में था ।

