Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व के कुंडली पर कालसर्प योग का दुष्प्रभाव : आचार्य राधाकान्त शास्त्री

 

अचार्य राधाकान्त शास्त्री, 24 अप्रैल 2020 । काल चक्र के अनुसार 8 फरवरी 2020 शनिवार से विश्व के कुंडली मे लगे कालसर्प योग 16 जुलाई 2020 तक विशेष रूप से प्रभावी रहेगा, जिसके कारण मनुष्य और संक्रमण के बीच में भयानक युद्ध होगी, जो चल रही है और विश्व को विशेष आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है ।

ग्रह दशा का मध्य काल का 90 दिन विशेष चिन्ताजनक एवं आपदा दायक है। जो 15 मार्च से 15 जून तक प्रभावी है, पुनः अगले 90 दिन में क्रमशः 15 जुलाई, 15 अगस्त और 15 सितंबर तक 3 चरणों मे  धीरे धीरे संक्रमण एवं महामारी समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

 

इस अवधिकाल मे सबको अपने राष्ट्र सुरक्षा हेतु  विशेष सावधानी के साथ एकांत वास पूर्वक समाज से दूरी बनाते महादेव एवं राहु केतु का जप, पूजन का अपने घरों में अनुष्ठान करना आवश्यक एवं लाभकारी होगा ।

मध्य के 90 दिनों में अचानक इस बीमारी में विस्फोट होगा जिसमें कई देश इसमें समा जाएंगे। इसमें वही सुरक्षित रहेगा जो घर में भगवान के सहारे रहेगा । अन्यथा सब कुछ खत्म हो जाएगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

31 मई तक विश्व की 80 पर्सेंट आबादी वायरस से ग्रसित हो जाएगी और विश्व की 20 पर्सेंट आबादी इससे खत्म हो सकती है।

31 मई से इसमें सुधार होने लगेगा जो 15 सितम्बर तक चलेगा। इस प्रकोप का अंतिम मौत 15 सितम्बर तक संभव है। उसके बाद यह आपदा पूर्णतया खत्म हो जाएगी । परंतु इसके बाद कई देश भुखमरी से ग्रसित हो जाएंगे, चोर एवं असमाजिक तत्व लूटपाट मचाएंगे, जिससे कई देश अपनी सुख शांति एवं समृधि वर्चस्व खो सकते हैं।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत के केस प्रोसेसिंग सेक्शन में लगी आग

 

अतः सभी संतों, सामाजिक लोगों, सज्जनों एवं आचार्यों से हमारी कर बद्ध प्रार्थना है कि इस विश्व संकट से अपने बंधु बांधव सहित राष्ट्र को बचाने के लिए अपने घरों में महादेव एवं राहु केतु का मंत्र जप का अनुष्ठान आरम्भ करें / करावें ।

कृपया सभी ब्राह्मण अपने सभी यजमानों एवं राष्ट्र के सुरक्षा के लिए अपना अधिकतम समय भगवान के आराधना में दें और अपने घर पर ही रहें, भगवान सबका सभी मार्ग सुगम कर सबका कल्याण करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com