Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिजली गिरने से सप्तरी में ४ लोगों की मृत्यु

 

सप्तरी, २५ जून । बारिश के साथ आकाश से बिजली गिरने से सप्तरी में ४ लोगों की मृत्यु हो गई है । घटना आज सुबह का है । जिला स्थित अलग–अलग जगहः महादेव गांवपाकिला वार्ड नं. २, राजगढ नगरपालिका वार्ड नं. १ और डाक्नेश्वरी नगरपालिका वार्ड नं. १ में बिजली गिरने से उन लोगों की जान गई है ।
सस्तरी पुलिस प्रवक्ता तिलक भारती के अनुसार बिजली के कारण २७ वर्षीय बेचन यादव, ६० वर्षीय छेदी ठाकुर, ३० वर्षीय ललितादेवी यादव और ४६ वर्षीय केसी साह की जान गई है ।
बेचन और छेदी नुहाने के लिए सप्तकोशी नदी में गए थे और ललितदेवी और केसी साह खेत में काम करने गए थे । उसी समय में अकाश से बिजली गिरने से उन लोगों की मौत हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *