Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

देश के अभिमान हैं ये, देश के स्वाभिमान हैं ये, इनसे है देश की शान, सलाम है उन वीर जवानों को

 

सलाम वीरो कोे
रंजु गुप्ता
सलाम उन वीरों को
जिनके अदम्य साहस पर अभिमान करते
जिनके शौर्यता के परचम लहराते
शत्रु भी जिनके आगे घुटने टेकते
सलाम उन जवानो को
जो चैन से कभी न सोते
और डटे रहते है सदा ही
सरहदों पर खाने के लिए गोलियाँ
सलाम उन वीर योद्घाओ को
हिंदु, मुस्लिम,सिख, इसाई
जो कभी न बँधते इन धर्मो से
बात आते ही वतन की
कुर्बान होते हैं हँसते–हँसते
सलाम उन शहीदों को
जो अपने लहू से सींच जाते है
वसुंधरा के कण–कण को
नयी पीढ़ी को दे जाते हैं सीख
अपने पदचिन्हों पर चलने को
सलाम उन वीर जवानो को
जिनके समक्ष होंते नतमस्तक सब
स्वयं के अस्तित्व को मिटाकर
गौरवान्वित कर जाते देश को
सलाम उन सिपाहियों को
जो सर्वोपरि मानते हैं देश को
हर रिश्ते को पीछे रखते
कतरा कतरा न्योछावर कर देश पर
देश के अभिमान हैं ये
देश के स्वाभिमान हैं ये
इनसे है देश की शान
सलाम है उन वीर जवानों को

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन– मतदान में देरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *