Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन मामले पर भारत को अमेरिका का पूरा साथ

 

भारत में अमेरिका के शीर्ष राजदूत ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने चीन के साथ हालिया सीमा विवाद पर भारत के साथ करीबी संपर्क और ”जबरदस्त सहयोग” बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से पिछले छह महीने अभूतपूर्व रहे हैं। गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के कई इलाकों पर गतिरोध चल रहा है। हालात पिछले महीने तब बिगड़ गए जब गलवान घाटी में झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी  की मौत हो गई थी।

यह भी पढें   विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच सचेतनामूलक अन्तरक्रियात्मक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने अमेरिका भारत व्यवसाय परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित वार्षिक ‘भारत विचार शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए बुधवार (22 जुलाई) को कहा, ”अभी के लिए हम भारत की उत्तरी सीमा पर स्थिति को देख रहे हैं जिसमें चीन ने न केवल पश्चिमी सेक्टर बल्कि मध्य और पूर्व में भी विवाद पैदा किए। इन स्थितियों में हमने अपने भारतीय समकक्षों से करीबी संपर्क बनाए रखा और स्पष्ट तौर पर कहूं तो जबरदस्त सहयोग भी बनाए रखा।”

अमेरिकी राजदूत की यह टिप्पणी तब आई है जब दो दिन पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने क्षेत्र में चीनी सेना की आक्रामक गतिविधियों को ”अस्थिर” करने वाला बताया। एस्पर ने यह भी कहा कि अमेरिका वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच हालात पर ”बहुत करीबी” नजर रख रहा है।

यह भी पढें   माताओं के लिए ६ महीने की मातृत्व छुट्टी का प्रस्ताव, पिताओं के लिए भी ४२ दिन की छुट्टी

जस्टर ने कहा, ”हमने राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच कई बातचीतों को देखा है। विदेश मंत्री ने कई बार विदेश मंत्री जयशंकर से बात की है। मुझे लगता है कि यह वास्तव में उनके साथ संबंधों को मजबूत करता है।” उन्होंने कहा कि उप विदेश मंत्री स्टीफन बीगन ने न केवल विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ बात की, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कई समकक्षों से बात की।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

जस्टर ने कहा कि दोनों देशों के बीच मंत्री स्तर की कई बातचीत हुई जिनमें वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहिजर और वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस के साथ बातचीत शामिल है। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि पिछले छह महीनों के दौरान हम एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और विश्वास करने के एक नए स्तर पर पहुंचे हैं।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com