Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत सीमा पर महिला के साथ मार पीट के बाद तनाव

 

पूर्वी चंपारण,

बीते कुछ महीनों से नेपाल और भारत के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। बिहार में नेपाल सीमा पर हाल के दिनों में तनाव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में खरसलवा के पास का है, जहां नेपाल पुलिस  ने एक महिला और उसके बच्चे को बंधक बना का पीटा, फिर विवाद बढ़ा तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया।

यह भी पढें   अविरल बारिश से भूस्खलन, काठमांडू–हेटौंडा को जोड़ने वाला कान्तिलोकपथ बंद

घटना पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में खरसलवा के पास हुई। वहां भारत-नेपाल सीमा के पास एक स्‍थानीय महिला पशु चारा के लिए घास काटने गई थी। बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस ने उसे रोका। जब महिला ने भारतीय क्षेत्र में होने का हवाला दिया तो नेपाल पुलिस ने उसे व साथ में रहे उसके बच्‍चे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कहा जा रहा है कि नेपाल पुलिस ने महिला से मारपीट की।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग पर आज दोपहर १ बजे से सभी प्रकार के वाहनों का संचालन

घटना की जानकारी होने पर वहां भारतीय क्षेत्र के ग्रामीण जुट गए। इस मामले में ग्रामीणों व नेपाल पुलिस के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर नेपाली नागरिक भी जुटने लगे। इसके बाद नेपाल पुलिस ने हवाई फायरिंग कर कर दी।

सूचना मिलने पर झरोखर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थानीय बीओपी के पदाधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद महिला व उसके बच्‍चे को मुक्त कराया गया। घटना से सीमा पर तनाव बढ़ गया।

यह भी पढें   फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी से टली बड़ी त्रासदी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com