Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव

 

 

भारत  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भारत में किसी मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की यह पहली घटना है। इस बीच मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर बताया है कि वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, मैं COVID19 डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीज को ज़िद नहीं करना चाहिए कि हम होम क्वारन्टीन ही रहेंगे या अस्पताल नहीं जायेंगे। हमें डॉक्टर्स के निर्देश का पालन करना चाहिये। मैं अपने सभी साथियों से अपील करता हूँ कि COVID19 के ज़रा भी लक्षण आये तो लापरवाही न बरतें, तत्काल टेस्ट कराएं और इलाज शुरू करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *