Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

नवजात के नाम पाती : अलका ‘सोनी’

 

नवजात के नाम पाती 

तुम्हारा आना महज

एक ‘जन्म’ नहीं था

एक माँ ने भी लिया था

जन्म तुम्हारे साथ- साथ

तुम्हारे पल-पल

बढ़ते शरीर

और प्रतिक्षण बदलते

स्वरूप से

उसके सपनों

उसकी आशाओं

को भी मिला था आकार

वह भी अंदर ही अंदर

एक युवती से एक

मां में ढलती

जा रही थी साकार

तुम्हारे जन्म से

जन्म लिया था

एक पिता ने भी

तुम्हारे भविष्य के लिए

यह भी पढें   पत्रकार उमेश श्रेष्ठ प्रेस काउंसिल नेपाल के अध्यक्ष नियुक्त

उन्होंने बुनना शुरू

कर दिया था अनेकों

सपने क्योंकि

तुम्हारा होना बहुत

कुछ था उनदोनों के लिए.

जो घर पहले

मुस्कुरा लिया करता था

भूले से कभी-कभी

अब तुम्हारी उपस्थिति ने

बदल कर रख दिया है

उन्हें, छोटी सी उनकी

दुनिया ने लिया है

पूरा आकार

तुम्हारी मीठी किलकारियों

और निश्छल आँखों के

रूप में उनको मिला

ईश्वर का सर्वोत्तम उपहार.

अलका ‘सोनी’
बर्नपुर, पश्चिम बंगाल।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *