Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विडियो बनाकर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने खुदकुशी करने की कोशिश की

 

साउथ की मशहूर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। विजयलक्ष्मी पिछले कई दिनों से तनाव में थीं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो  पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे बहुत तनाव में हैं।

विजयलक्ष्मी ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ ब्लड प्रेशर की दवाईयां खा ली हैं। और इस खाने से उनका ब्लड प्रेशर कम होता चला जाएगा और फिर उनकी मौत हो जाएगी। इस बारे में पता चलने पर विजयलक्ष्मी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढें   हुम्ला में नेपाल-भारत मैत्री अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 14.8 करोड़ की सहायता

रविवार को पोस्ट किए हुए वीडियो विजयलक्ष्मी ने कहा, ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है। मैं पिछले चार महीनों से सीमान और उनकी पार्टी के लोगों की वजह से बहुत तनाव में हूं। मैं अपने परिवार के लिए जिंदा रहने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।’

वीडियो में आगे विजयलक्ष्मी ने कहा, ‘मुझे हरि नादर ने मीडिया में बहुत ज्यादा अपमानित किया है। मैंने ब्लडप्रेशर की गोलियां खा ली हैं। कुछ समय में मेरा ब्लड प्रेशर एकदम कम हो जाएगा और मेरी मौत हो जाएगी।’

यह भी पढें   सिंघानिया विश्वविद्यालय से सांध्य 'नित्य हलचल' पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

विजयलक्ष्मी ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि सीमान और हरि नादर जैसे लोगों को बख्शा ना जाए और उनका मानसिक शोषण करने के लिए इन लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले। बता दें कि सीमान एक तमिल नेशनलिस्ट पार्टी के नेता हैं वही हरि नादर भी एक राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *