Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी के पक्ष में जुम्ला में प्रदर्शन की तैयारी, जुम्ला छोड़कर काठमांडू आ रहे हैं डा. केसी

 
डा. गोविन्द केसी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ सितम्बर । जुम्ला में आमरण अनसन में रहे डा. गोविन्द केसी के पक्ष में स्थानीयबासी प्रदर्शन में आने की तैयारी में लगे है । जिसके चलते डा. केसी जुम्ला को छोड़कर काठमांडू आ रहे हैं । स्मरणीय है, दो साल पहले भी डा. केसी जुम्ला में अनसन पर बैठे थे, उस समय डा. केसी के पक्ष में जो प्रदर्शन हुआ, उस में पुलिस ने दमन किया था, जिसके चलते प्रदर्शन ने हिंसात्मक स्वरुप ग्रहण किया था, इसी घटना को मध्यनजर करते हुए डा. केसी काठमांडू आने की मनस्थिति में पहुँच गए हैं ।
डा. केसी ने कहा है कि काठमांडू आकर वह अपना अनसन जारी रखेंगे । सोमबार एक विज्ञपित जारी करते हुए उन्होंने इसके संबंध में जानकारी दी है । जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘दो साल पहले कर्णाली स्वास्थय विज्ञान प्रतिष्ठान में हुए अनसन में राज्य की ओर से हिंसा और तोडफोड किया गया, आज भी केन्द्र से लेकर प्रदेश तक सत्ता में वही पात्र हैं । इसीलिए पुनः पहले की तरह ही हिंसात्मक झड़प ना हो, इसके लिए जुम्ला से काठमांडू तक की यात्रा तय की जाएगी और काठमांडू से ही सत्याग्रह जारी रखने का निर्णय किया गया है ।’

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् द्वारा लिए गए कुछ इस तरह के निर्णय

प्राप्त समाचार अनुसार डा. केसी जुम्ला से एम्बुलेन्स में नेपालगंज आ चुके हैं, लेकिन फ्लाइट ना होने के कारण वह वही रुक गए हैं । डा. केसी नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल में हैं और उन्होंने वही अनसन शुरु किया है । कहा गया है कि कल सोमबरा ११ बजे की फ्लाइट में डा. केसी काठमांडू आने की तैयारी में हैं । स्मरणीय है, पुरानी सहमति कार्यान्वयन और कर्णाली स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में एमबीबीएस की पढाई संबंधी मुद्दा को लेकर डा. केसी अनसन पर उतर आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com