Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में कोरोना केसों की संख्या में लगातार गिरावट

 

भारत में कोरोना के नए केसों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट से माना जा रहा है कि वहाँ महामारी की पहली लहर अब शांत पड़ने लगी है। साप्ताहिक औसत देखें तो लगातार तीसरे सप्ताह इसमें गिरावट आई है। हालांकि, एक्सपर्ट चेतावनी दे रहे हैं कि त्योहारी मौसम में यदि लोगों ने लापरवाही बरती तो कर्व एक बार फिर ऊपर की ओर मुड़ सकता है।

भारत प्रतिदिन के केसों के सात दिनों का औसत 16 सितंबर 93,617 था, जोकि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। इसके बाद से कोरोना के नए केसों में लगातार गिरावट आ रही है और बुधवार को एक सप्ताह का औसत 74,623 रहा, यानी पीक से 20 पर्सेंट नीचे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

इसका मतलब है कि देश में कोरोना केसों के डबल होने की रफ्तार में पिछले महीने के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। बुधवार को डबलिंग रेट 60 दिनों की रही, जबकि 7 सितंबर को यह दर 32.6 दिन थी। मौत के आंकड़ों में भी इसी तरह कमी आ रही है। प्रतिदिन मौतों के सात दिनों का औसत 15 सितंबर को 1,169 था, जबकि बुधवार को औसत 977 रहा, यानी पीक से 16 फीसदी नीचे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com