Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2021 में कब-कब बजेगी शहनाई, जानें विवाह मुहूर्त

 


आने वाले साल 2021 में विवाह मुहूर्त कम हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल के पहले माह में केवल एक मुहूर्त है और यह मुहूर्त 18 जनवरी को है, यह नए साल का पहला मुहूर्त होगा।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 18 जनवरी के बाद बृहस्पति और शुक्र ग्रह के कारण साल के शुरुआती महीनों में विवाह नहीं हो पाएंगे। दरअसल, मकर संक्रांति के बाद 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु तारा अस्त है, इसलिए इस अवधि में विवाह नहीं हो पाएंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इसके बाद 16 फरवरी से ही शुक्र तारा के अस्त होने से शहनाई नहीं बज पाएंगी। यह अवधि 17 अप्रैल तक रहेगी। अत: इस साल का दूसरा विवाह

मुहूर्त 22 अप्रैल को होगा। 22 अप्रैल के बाद से देवशयनी एकादशी 15 जुलाई तक विवाह के मुहूर्त हैं। इस बीच 37 विवाह मुहूर्त आ रहे हैं। वहीं, 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी से 13 दिसंबर तक विवाह के लिए कुल 13 मुहूर्त होंगे।
साल 2021 में वसंत पंचमी पर भी नहीं हो पाएगी शादी

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जानकी नवमी की धूम

साल 2021 में वसंत पंचमी 16 फरवरी को है। शास्त्रों में इसे भी शादी जैसे मांगलिक कार्य के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है, लेकिन इस दिन सूर्योदय के साथ ही शुक्र तारा अस्त हो जाएगा। इस कारण इस दिन भी विवाह का योग नहीं बन रहा है।

साल 2021 में विवाह मुहूर्त

जनवरी – 18
अप्रैल – 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, और 30
मई – 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30
जून – 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, और 24
जुलाई – 1, 2, 7, 13 और 15
नवंबर – 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30
दिसंबर – 1, 2, 6, 7, 11 और 13

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed