Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूरे शहर को जहरीला पानी पिलाना चाहता था हैकर

 
सांकेतिक तसवीर

अमेरिका में एक हैकर ने फ्लोरिडा शहर के वाटर सप्लाई प्लांट को नियंत्रित कर पानी में जहरीले रसायन मिलाने की कोशिश की। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट के माध्यम से प्रणाली के अधिक कम्प्यूटरीकृत और आसान बन जाने से खतरा बढ़ गया है।

पिनेलस काउंटी शेरिफ बॉब ग्वालटिएरी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक हैकर ने शुक्रवार को ओल्डस्मार शहर के जल शोधन प्रणाली को हैक कर पानी में सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की। सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा 100 प्रति दस लाख से बढ़ाकर 11100 प्रति दस लाख कर दी गई।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा महिला उद्यमी महासंघ के पदाधिकारियों बीच संवाद

पानी में एसिडिटी रोकने के लिए सोडियम हाइड्रॉक्साइड का कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और इसकी मात्रा बढ़ने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। संयोग से एक सुपरवाइजर ने हैकर को ऐसा करते हुए देख लिया और इसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। ग्वालटिएरी ने बताया कि लोगों का जीवन खतरे में नहीं था। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि घुसपैठिये “सोडियम हाइड्रॉक्साइड को खतरनाक स्तर तक ले गए।

यह भी पढें   वागमती प्रदेश सरकार से एमाले के मंत्रियों द्वारा इस्तीफा का निर्णय

सोडियम हाइड्रॉक्साइड त्वचा और आंखों में जलन पैदा कर सकता है। शेरिफ ने कहा कि घुसपैठिया तीन से पांच मिनट तक सक्रिय था। जब वे बाहर निकल गए, तो प्लांट संचालक ने तुरंत उचित रासायनिक मिश्रण को बहाल कर दिया। जांचकर्ताओं ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि हमला कहां से हुआ- क्या हैकर घरेलू या विदेशी था। एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और पिनैलस काउंटी शेरिफ कार्यालय मामले की जांच कर रहे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *