Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी से खोई लडकियों का बयान गायिका बनने गईं थीं भारत

 

काठमाडौं ।

महोत्तरी से खोई ७  किशोरियों को सशस्त्र प्रहरी और नेपाल प्रहरी की टोली भारत से नेपाल लेकर आई है  ।

मंगलबार से ये लापता थीं । बुधवार रात सशस्त्र प्रहरी के इन्सपेक्टर बिर्खबहादुर शाही नेतृत्व की टोली ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय कर नेपाल लाया है । किशोरियों को नेपाल लाने के लिए नेपाल प्रहरी के प्रनानी (सई) नेतृत्व की टोली भी नेपाल–भारत सीमा के भिट्टामोड पहुँची थी ।

यह भी पढें   युद्ध, तकनीक, जलवायु और नैतिकता के चौराहे पर खड़ी मानवता

बिहार के सितामढी स्थित रेल्वे स्टेशन में भारतीय प्रहरी को किशोरी मिलली थी और उन्होंने सशस्त्र प्रहरी को खबर किया था ।

भारतीय प्रहरी को उन लडकियों ने बताया कि वो गायिका बनने के लिए भारत आई हैं । भारतीय गैरसरकारी संस्था चाइल्ड लाईन ने उनका बुधवार दिनभर काउन्सेलिङ किया था ।

भंगाहा नगरपालिका वडा नम्बर–८ धर्मपुरा की किशोरियों को अपरिचित महिला बहला फुसलाकर सितामढी पहुँचाई थी ।  कहा गया है कि लडकियों को मुम्बई ले जाने का लोभ दिखाया गया था ।

यह भी पढें   जनकपुर में भी कर्फ्यू

मंगलबार दिन में घास काटने गई ११ वर्षीया अर्चना पासवान, १२ वर्षीया सिमा पासवान , १२ वर्षीया रञ्जना पासवान, १३ वर्षीया ज्योती पासवान, १३ वर्षीया रिया पासवान, १७ वर्षीया नगीना पासवान र २० वर्षीया अस्मिता पासवान लापता हो गई थीं । अस्मिता उच्च मावी भंगहामा कक्षा १२ में अध्ययनरत है और रिया और ज्योति कक्षा ८ में पढती हैं ।

सीमा और नगिना कक्षा ७ में पढ्ती है। अर्चना और रंजन कक्षा ५ में अध्ययनरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com