Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारी सभ्यता की वाहक एवं समाज का दर्पण है : डॉ. शेफाली गुप्ता

 
डॉक्टर शेफाली गुप्ता

मैं डॉक्टर शेफाली गुप्ता एक प्रमाणित प्रेरक एवं सार्वजनिक वक्ता हूं । मैं एक राष्ट्रीय स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता विजेता रही हूं । कॉलेज पहुंचने पर कार्यक्रमों की सूत्रधार, एनसीसी की बेस्ट कैडेट, राष्ट्रीय एथलेटिक्स पुरस्कार विजेता आदि भी रही हूं । एक मेधावी छात्रा के साथ, अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों में भी अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए । यहीं से मुझे सार्वजनिक वक्ता के रूप में रुचि हुई । आज मैं इस क्षेत्र में पिछले अनेक वर्षों से कार्यरत हूं । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सेमिनार आदि में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को ‘श्री ८’ की संज्ञा देने पर रास्वपा की आपत्ति, रिकॉर्ड से हटाने की मांग

गृहस्थ जीवन में मेरे परिवार की प्रेरणा तथा माता–पिता का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है । आज के समाज में मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं कि विवाह के पश्चात मुझे मेरे पति एवं बच्चों का निरंतर स्नेह एवं सहयोग मिला है ।

एक नारी को सशक्त बनाने में उसके परिवार के साथ साथ मित्रों की एक बहुत बड़ी भूमिका होती है और जीवन के उतार–चढ़ाव के सफर में दोस्त आपकी जिंदगी बन जाते हैं । मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ ।.. दोस्त कब परिवार बन गए पता ही नहीं चला । आज आप के माध्यम से मैं सबको धन्यवाद करना चाहती हूं

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

विश्व नारी दिवस पर समस्त महिलाओं को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं । कुछ चंद अल्फाज एक नारी के नाम
‘नारी एक नई जिंदगी का आगाज है,
सभ्यता की वाहक एवं समाज का दर्पण है,
नारी अस्तित्व है एक राष्ट्र का,
आज की नारी नाम है एक विश्वास का ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *