Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के जानकी में १८ वीं राष्ट्रीय धान दिवस मनाया गया

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के जानकी गावँपालिका में १८ वीं राष्ट्रीय धान दिवस तथा धान रोपाई महोत्सव “धान उत्पादन में वृद्धिः खाद्य सुरक्षा, आत्म निर्भरता और समृद्धि” मूल नारा के साथ असार १५ गते महोत्सव मनाया गया । बाँके जिला के जानकी गावँपालिका वार्ड नं.३ करमोहना स्थित हेल्थ पोष्ट नेपालगन्ज के पास   खेत में धान मेशीनद्वारा बिठाया गया ।

प्रमुख अतिथि भूमि व्यवस्था तथा सहकारी लुम्बिनी प्रदेश मन्त्री विजय बहादुर यादव ने जानकी गावँपालिका वार्ड नं.–३ करमोहना के निवासी किसान सन्त कुमार वर्मा के २ विगहा पक्की जगाह में धान बिठाने वाली मेशीन चलाकर धान बिठाकर उद्घाटन किया ।

यह भी पढें   संविधान संशोधन के लिए नागरिकों द्वारा ४४ हजार ६१३ सुझाव

लुम्विनी प्रदेश भूमि व्यवस्था तथा सहकारी मन्त्रालय बुटवल, कृषि विकास निर्देशनालय बुटवल, कृषि व्यवसाय प्रवद्र्धन सहयोग तथा तालिम केन्द्र खजुरा बाँके, बाली संरक्षण प्रयोगशाला खजुरा बाँके, कृषि ज्ञान केन्द्र बाँके के संयुक्त आयोजन में जानकी गावँपालिका और प्रविधि समन्वय सिसा सिमिट परियोजना के सहकार्य में सम्पन्न हुआ सचिव डा. रेवती रमण पौडेल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ  वह कार्यक्रम में कृषि विकास निर्देशनालय मुकाम बुटवल की वरिष्ठ वाली संरक्षण अधिकृत कामना अधिकारीद्वारा संचालित कार्यक्रम में भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री सन्तोष पाण्डे, प्रदेश सभा सदस्य तथा पूर्व मन्त्री आरती पौडैल, जानकी गावँपालिका उपाध्यक्ष भूमिसरा धिताल, प्रमुख जिला अधिकारी शिवराम गेलाल लगायत लोगों ने मन्तव्य व्यक्त किया था ।

यह भी पढें   नेपाल के बीरगंज से नाबालिग लड़की लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार

वह महोत्सव में विशिष्ट अतिथि उद्योग वन तथा वातावरण मन्त्री कल्पना पाण्डे, प्रदेश सभा सदस्य बाबुराम गौतम, बिऊ विजन प्रयोगशाला के प्रमुख दिलिप सिंह, पशु सेवा तालिम केन्द्र बाँके के अधिकृत सातौं रामकेश यादव, कृषि ज्ञान केन्द्र बाँके के प्रमुख सागर ढकाल, बाली संरक्षण प्रयोगशाला खजुरा के प्रमुख नरेश धिताल, जानकी गावँपालिका वार्ड नं. ३ के वडाध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद कुर्मी, जानकी गावँपालिका प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत बस बहादुर राना, खाद्य सुरक्षा तथा कृषि व्यवसाय प्रवद्र्धन महाशाखा के प्रमुख श्रीधर ज्ञवाली, कृषि व्यवसाय प्रवद्र्धन सहयोग तथा तालिम केन्द्र खजुरा के नि. प्रमुख अमरराज शर्मा, सशस्त्र प्रहरी के उपरिक्षक अशोक बम, जिला प्रहरी कार्यालय बाँके के प्रहरी प्रुख प्रहरी उपरिक्षक श्याम कृष्ण अधिकारी, नेकपा एमाले के नेता पदम धिताल, बाली संरक्षण प्रयोगशाला खजुरा बाँके के अधिकृत छैंठौं गणेश यादव और खरिदार गोविन्द प्रसाद चालिसे लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश के प्रदेश अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ से मिलेगी निःशुल्क खून  

वह कार्यक्रम में कृषि विकास निर्देशनालय के प्रमुख याम नारायण देवकोटा ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया था । उद्घाटन कार्यक्रम में करमोहना गावँ के सुरेश जरवल, गंगाराम जरवल और राजेश सोनकर ने अवधी भाषा में साज बाजा के साथ बैठौनी गीत सुनाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *