Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्री जयशंकर ने मानस-महात्मा गांधी पुस्तकालय को कई काव्य ग्रंथ भेंट कीं

 

बिश्केक [किर्गिस्तान], एजेंसियां।

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर इन दिनों बिश्केक में हैं ।विदेश मंत्री जयशंकर ने वहां स्थित मानस-महात्मा गांधी पुस्तकालय को कई काव्य ग्रंथ और कलात्मक वस्तुएं भेंट कीं। यह पुस्तकालय चिंगिज अइमातोव नेशनल एकेडमी परिसर में स्थित है। जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि पुस्तकालय को भारतीय काव्य और कलात्मक वस्तुएं भेंटकर वह बहुत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। दोनों देशों की मिली-जुली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में निभाई जा रही प्रोफेसर तुरगुनालियेव की भूमिका की प्रशंसा करते हैं। प्रोफेसर तुरगुनालियेव नेशनल एकेडमी के प्रमुख हैं।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक कल सुबह ११ बजे तक के लिए स्थगित

किर्गिस्तान में विकास कार्यो के लिए भारत उसे 20 करोड़ डालर (करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता देगा। यह सहमति विदेश मंत्री एस जयशंकर की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान बनी है। बिश्केक पहुंचे जयशंकर ने द्विपक्षीय मसलों पर किर्गिज नेताओं के साथ विस्तार से बात की है। दोनों पक्षों ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया है। जिन मसलों पर वार्ता हुई उनमें रक्षा सहयोग में बढ़ोत्तरी और अफगानिस्तान प्रमुख थे।

यह भी पढें   मधेश के साथ हमेशा से षड्यंत्र होता आया है –सीके राउत

जयशंकर ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाए जाने पर चर्चा की। इस दौरान जापारोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने वाले प्रयासों की सराहना की। जयशंकर रविवार को बिश्केक पहुंचे थे। यहां से वह कजाखस्तान और आर्मेनिया जाएंगे। द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने के उद्देश्य से उनका यह दौरा चार दिनों का होगा। किर्गिस्तान के विदेश मंत्री रुसलान कजाकबायेव के साथ हुई वार्ता के बाद ट्वीट कर जयशंकर ने जानकारी दी कि बातचीत सकारात्मक और फलदायी रही। इस दौरान किर्गिस्तान में विकास कार्यो के लिए भारत के 20 करोड़ डालर की मदद देने पर सहमति बनी। इन विकास कार्यो से वहां की जनता को काफी लाभ होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जिन विकास कार्यो के लिए समझौते पर दस्तखत हुए हैं, वे जनता को व्यापक लाभ पहुंचाने वाले हैं। भारत यह धनराशि अनुदान स्वरूप देगा।

यह भी पढें   रास्वपा काठमांडू के जिला अध्यक्ष पद पर राजा शाक्य निर्वाचित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *