Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । तीन दिवसीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के राढ गांव में शनिवार को संपन्न हो गयी। इस दंगल में नेपाल भारत के चार दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दम खम का प्रयोग किया। नेपाल से अन्तरराष्ट्रीय पहलवान बाबा नरेश गिरि, सार्क में रजत पदक बिजेता राजा यादब, कांस्य पदक बिजेता सागर यादब, रामाशीष यादब सहित एक दर्जन पहलवान ने भाग लिया। वहीं अयोध्या के पहलवान केशव दास, वंटी(दिल्ली), मध्यप्रदेश के केशरी नरेश, पंजाब केशरी सुरेंद्र सहित दो दर्जन पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल में गोंगा पहलवान तथा नेपाल के देवा थापा पहलवान के दंगल को दर्शकों ने खूव पसंद किया। सभी पहलवानों ने धोबिया पाठ, नाग फांस सहित तरह के पैतरेबाजी का प्रयोग किया। नेपाल से आए बाबा नरेश गिरि, सार्क में रजत पद बिजेता राजा यादब, कांस्य पदक बिजेता सागर यादब, रामाशीष यादब ने सभी कुश्ती जीते। शील्ड नरेश बाबा को मिला वहीं सर्वश्रेष्ठ पहलवान का तगमा सार्क के रजत पदक बिजेता राजा यादब को मिला। महाबीर झंडा समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में पुरस्कार बितरण समारोह में प्रमुख अतिथि बिधान षार्षद सदस्य घनश्याम ठाकुर, जिला पार्षद रेणु कुमारी, नेपाल के धनुषा जिला के मेयर राम ज्ञान मंडल, जनाधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर यादव, डा. नागेंद्र यादब, मुखिया श्याम कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य चंदन प्रकाश यादव, झंडा समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण देब यादव, कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव, सचिव राम सेवक यादव, राम प्रीत यादब, अगम यादव, शिक्षक अनिल कुमार पासवान,
कमलेश कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अन्तराष्ट्रीय दंगल को देखने के लिए पचास हजार से अधिक दर्शक उपस्थित थे। झंडा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया हैं।

यह भी पढें   ऐसी सरकार जो गरीबों का निवाला छीनती है और उनका घर तोड़ती है वह असफल सरकार है – हर्क साम्पाङ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *