Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वामी सहजानंद सरस्वती का 72वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम के अग्निकुंड स्थिति झूलन कुंज मठ में नरेंद्र मोदी विचार मंच के द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती का 72वीं पुण्यतिथि तिथि धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर बिशिष्ट अतिथि तथा मुख्य वक्ता मधेशवादी नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती जी एक सन्यासी के बाद भी स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए लड़े तथा जेल की सजा भी भुगते। वे किसानों के हक के लिए भी जीवनभर लड़ाई लड़े। वे मद्य मांस का हमेशा विरोध करते रहे। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद वोलते हुए झूलन कुंज के महंत श्री राम प्रिया शरण जी महाराज ने कहा कि वे सनातन धर्म के बारे मेंप्रचार प्रचार किए। वे जाति प्रथा के विरोधी थे। वे कहते थे कि जो धर्म ग्रंथों का अध्ययन किया तथा साधु का नियम पालन करते हैंवहीं सच्चे साधु हैं। राजेश झा की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जसपा नेता भोला साह कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत नरेन्द्र मोदी विचार मंच के महासचिव मिश्री लाल मधुकर ने किया।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *