Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में बस दुर्घटना, 19 लोगों की दर्दनाक मौत

 

इस्लामाबाद.

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में रविवार को भारी बारिश के चलते एक यात्री बस पहाड़ी सड़क से फिसल कर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बलूचिस्तान प्रांत के शिरानी जिले के सहायक प्रशासक महताब शाह ने कहा कि बस में लगभग 35 यात्री सवार थे.
उन्होंने कहा कि बचावकर्मी नष्ट हुए वाहन और आसपास के मलबे में बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं. शाह ने कहा कि भारी बारिश के चलते बस गीली सड़क पर फिसल गई और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस लगभग 200 फीट (61 मीटर) खाई में गिर गई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *