Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में कोरोना संक्रमण : पिछले 24 घंटे के दौरान 9,005 नए मामले

 

बीजिंग, एजेंसी।

चीन में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 9,005 नए मामले सामने आए है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, इसमें 7820 मामलों में लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वहीं 1185 मामले बिना लक्षण के हैं। बता दें कि एक दिन पहले चीन में 8,335 मामले सामने आए थे। इसमें 6,989 रोगियों में लक्षण दिखाई दिए, वहीं 1346 लोग बिना लक्षण के है।

यह भी पढें   पत्रकारों द्वारा मांग ...गृहमंत्री गुरुङ इस्तीफा दें

कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से चीन का प्रमुख आर्थिक शहर ग्वांगझोउ बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित हुई हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार की रफ्तार धीमी हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जिले में सभी को कम से कम रविवार तक घर में ही रहने का आदेश दिया गया है। प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को दिन में एक बार बाहर निकलने की इजाजत दी गई है।

यह भी पढें   जयंत एकेडमी में गूंजा राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’

अन्य देशों की तुलना में चीन में कोरोना मामले कम सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इन मामलों को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इसका असर चीन की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कई देशों ने महामारी के साथ रहना स्वीकार कर लिया है, लेकिन चीन अपनी ‘जीरो कोविड’ नीति को प्राथमिकता देता है। इस वजह से किसी क्षेत्र में एक भी मामले का पता चलने पर भी सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। शी जिनपिंग सरकार ने आक्रामक रूप से अपनी ‘जीरो कोविड’ नीति का समर्थन किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com