Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीपी , रक्सौल पर सड़क एवं यातायात सुविधाओं को विकसित करने संबंधित पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक

 

विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 5 दिसंबर 2022 को जिलाधिकारी , मोतिहारी की अध्यक्षता में आईसीपी , रक्सौल पर सड़क एवं यातायात सुविधाओं को विकसित करने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

इसका मुख्य उद्देश्य नेपाल के साथ सुलभ संबंध बनाना , राजस्व में बढ़ोतरी करना है ।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जाम की स्थिति से निपटने हेतु ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

यह भी पढें   मधेश के मुख्यमंत्री यादव के विपक्ष में मतदान करने का जनमत का निर्देश

आईसीपी रक्सौल क्षेत्र में रेलवे ड्राप गेट चौड़ीकरण , सड़क चौड़ीकरण ,अंडरपास ,आरओबी निर्माण ,कस्टम क्लीयरेंस, सड़क के दोनों तरफ के हाॅकर्स को हटाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

इस बैठक में अपर समाहर्ता , जिला परिवहन पदाधिकारी , पुलिस उपाधीक्षक, प्रबंधक एलपीएआई आईसीपी रक्सौल , सहायक अभियंता भारतीय रेलवे , विशेष कार्य पदाधिकारी को गोपनीय शाखा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढें   पूर्व मुख्य पार्षद के आवास पर मनाई गई वट सावित्री पूजा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *